Korba Rape Case: पति से विवाद के बाद घर से निकली थी पत्नी, फिर दोस्त ने मदद के बहाने रची बड़ी साजिश, जंगल में ले जाकर किया बड़ा कांड, सुनकर कांप उठेंगे आप

Korba Rape Case: पति से विवाद के बाद घर से निकली थी पत्नी, फिर दोस्त ने मदद के बहाने रची बड़ी साजिश, जंगल में ले जाकर किया बड़ा कांड, सुनकर कांप उठेंगे आप

Korba Rape Case: पति से विवाद के बाद घर से निकली थी पत्नी, फिर दोस्त ने मदद के बहाने रची बड़ी साजिश, जंगल में ले जाकर किया बड़ा कांड, सुनकर कांप उठेंगे आप

Korba Rape Case | Photo Credit: AI

Modified Date: May 21, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: May 21, 2026 2:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति-पत्नी विवाद का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म
  • मुख्य आरोपी जाबिर अली और साथी निरंजन संधू गिरफ्तार
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

कोरबा:  जिले के बालको थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म (Korba Rape Case) का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्त ने महिला के साथ जबरदस्ती की। (Woman Rape Case) आरोप है कि खाना बनाने की बात को लेकर विवाद होने के बाद महिला रात में घर छोड़कर निकल गई थी और बालको चेक पोस्ट के पास एक दुकान के बाहर सो रही थी।

Korba Crime News इसी दौरान पति के दोस्त जाबिर अली की नजर उस पर पड़ी। बताया जा रहा है कि जाबिर अली ने महिला को अपने साथी निरंजन संधू के घर भेज दिया, जहां निरंजन की मां और बहन ने उसे रात में रुकने दिया। अगले दिन निरंजन महिला को उसके घर छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में फिर से जाबिर अली मिल गया। इसके बाद दोनों महिला को घुमाने के बहाने लालघाट इलाके की ओर ले गए।

आरोप है कि वहां महिला को जबरन शराब पिलाई गई और बाद में जंगल में ले जाकर मुख्य आरोपी जाबिर अली ने उसके साथ दुष्कर्म (Korba Jungle Rape Case) किया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद बालको थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी जाबिर अली और उसके साथी निरंजन संधू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।