Panna Rape Case: घर के अपने ही निकले सबसे बड़े दुश्मन! जेठ ने अपनी ही बहू के साथ किया घिनौना काम, सुनकर कांप जाएंगे आप
Panna Rape Case: घर के अपने ही निकले सबसे बड़े दुश्मन! जेठ ने अपनी ही बहू के साथ किया घिनौना काम, सुनकर कांप जाएंगे आप
Panna Rape Case | Photo Credit: AI
- अंधविश्वास का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म
- परिवार को अघोरी का डर दिखाकर जाल में फंसाया
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
पन्ना: Panna Rape Case मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ रिश्तों को शर्मसार किया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि आज के दौर में भी अंधविश्वास का फायदा उठाकर कैसे मासूमों को हवस का शिकार (Tantrik Rape Case) बनाया जा रहा है। पन्ना के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक कलयुगी जेठ ने अघोरी का ऐसा खौफ पैदा किया कि एक हंसता-खेलता परिवार तबाह होने की कगार पर पहुंच गया। (Panna Latest Crime News)
Panna Shocking News दरअसल, आरोपी पेशे से मिस्त्री है और झाड़-फूंक का ढोंग करता था। उसने अपने ही सगे मजदूर भाई और बहू को जाल में फंसाने के लिए कहा कि तुम्हें अघोरी लगा है। अघोरी के डर से सहमे दंपत्ति ने जब उपाय पूछा, तो तांत्रिक जेठ ने अंडा, शराब और गांजे जैसी तंत्र-मंत्र की सामग्री मंगवाई। (Tantrik Ke Naam Par Crime) सोमवार, 18 मई की रात आरोपी भाई के घर पहुंचा। उसने भाई को कमरे से बाहर भेजकर बहू को अकेले में झाड़-फूंक के बहाने बुलाया। वहां उसने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद आरोपी अब अघोरी पीछा छोड़ देगा कहकर फरार हो गया। होश में आने पर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।और आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना समाज के मुंह पर तमाचा है कि कैसे ढोंगी बाबा और गुनिया तंत्र-मंत्र के नाम पर जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- सालभर बाद खुल रही ‘पहलगाम हमले’ की साजिश की एक-एक परतें.. बच सकती थी अटैक में मारे गए सभी 26 लोगों की जान, लेकिन..
- Sunil Pal Controversy Statement: इस राज्य पर विवादित बयान देकर घिरे सुनील पाल! भड़के उच्च शिक्षा मंत्री, कॉमेडियन को दे दी ये नसीहत
- MP CM Security Lapse: यहां के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक! गुजर रहे काफिले के बीच आरक्षक ने किया ऐसा कांड, पुलिस ने शुरू की जांच

Facebook


