आरबीआई गवर्नर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की

आरबीआई गवर्नर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की

आरबीआई गवर्नर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की
Modified Date: June 13, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: June 13, 2026 10:24 pm IST

कोलकाता, 13 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने शनिवार को यहां राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुभेंदु ने एक फेसबुक पोस्ट में आरबीआई गवर्नर के साथ राज्य सचिवालय में हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

इस बातचीत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों ने राज्य की अर्थव्यवस्था, वित्तीय क्षेत्र और विकास से जुड़ी पहलों पर चर्चा की।

यह मुलाकात भाजपा-नीत सरकार द्वारा 22 जून को अपना पहला बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले हुई।

राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि इस बजट में राजकोषीय मजबूती, राजस्व जुटाना, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे का विकास उसकी प्राथमिकताओं में शामिल होंगे।

राज्य सरकार की ओर से अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने और निवेश आकर्षित करने की कोशिशों के बीच आरबीआई गवर्नर का दौरा भी अहम माना जा रहा है।

राज्य को आर्थिक तंगी और 7.6 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ का सामना करना पड़ रहा है।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में