जनगणना का कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश

जनगणना का कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश

जनगणना का कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 प्रागणकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश
Modified Date: June 2, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: June 2, 2026 5:32 pm IST

ग्रेटर नोएडा (उप्र), दो जून (भाषा) ग्रेटर नोएडा के विशेष कार्याधिकारी ने जनगणना का कार्यभार ग्रहण नहीं करने और शासकीय कार्य में असहयोग करने पर डीसीपी (नोएडा) को पत्र लिखकर 29 प्रागणकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना के सिलसिले में करीब 3000 कर्मचारियों को प्रागणक का कार्य आवंटित किया गया है, उनमें से 29 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने समय बीत जाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है‌।

उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल पर ड्यूटी चार्ट भेज दिया गया है, लेकिन इन लोगों ने ड्यूटी संबंधित दस्तावेज लेने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सहयोग न करने के चलते 29 प्रागणकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए डीसीपी (नोएडा) को पत्र लिखा गया है।

उन्होंने कहा है कि जिन प्रागणकों ने अभी तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, वे शीघ्र ड्यूटी रिसीव कर जनगणना कार्य पूर्ण करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में