रेखा गुप्ता ने जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, परिवहन, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
रेखा गुप्ता ने जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, परिवहन, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और बुनियादी ढांचे, डिजिटल प्रशासन, परिवहन, जल प्रबंधन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुप्ता ने जर्मनी के थुरिंगिया राज्य के मुख्यमंत्री मारियो वोग्ट और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ सार्थक बातचीत की।
इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने स्मार्ट शहरी विकास और टिकाऊ बुनियादी ढांचे, डिजिटल शासन और नवाचार, कौशल विकास, परिवहन, जल प्रबंधन और पर्यावरण प्रौद्योगिकियों, शिक्षा और कार्यबल विकास के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।
सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत-जर्मनी साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है, और दिल्ली नवाचार, सतत विकास और मानव विकास की इस साझा यात्रा में योगदान देने पर गर्व महसूस करती है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


