असम के सिलचर में स्थित एनआईटी में धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई

असम के सिलचर में स्थित एनआईटी में धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई

असम के सिलचर में स्थित एनआईटी में धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई
Modified Date: April 25, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: April 25, 2026 5:57 pm IST

सिलचर (असम), 25 अप्रैल (भाषा) असम के सिलचर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने अपने छात्रावास या संस्थान के अन्य स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां करने पर रोक लगा दी है।

छात्र कल्याण मामलों के डीन ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यह आदेश किसी विशेष कारण से जारी किया गया है या नहीं।

आदेश में कहा गया है कि छात्रावास या संस्थान परिसर के किसी अन्य स्थान पर प्रार्थना, धार्मिक सभा या अन्य संबंधित गतिविधियों के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि आदेश के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और “उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई” की जा सकती है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में