सोहना में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

सोहना में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

सोहना में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
Modified Date: February 22, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: February 22, 2026 9:30 pm IST

गुरुग्राम (हरियाणा), 22 फरवरी (भाषा) जिले के सोहना क्षेत्र में रविवार को एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान खेड़ला गांव निवासी कृष्णा राघव (42) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कृष्णा सोहना स्थित केआर मंगलम विश्वविद्यालय में कार्यरत थे।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

राघव के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बच्चे थे और वह कुछ समय से तनाव में थे।

पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह राघव ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। परिवार के लोग उन्हें सोहना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सुखपाल ने कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, और मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, जिसका इंतजार है।’’

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में