असम के उदलगुड़ी में सेवानिवृत शिक्षक और उनकी पत्नी ने आत्महत्या की
असम के उदलगुड़ी में सेवानिवृत शिक्षक और उनकी पत्नी ने आत्महत्या की
गुवाहाटी, 22 अप्रैल (भाषा) असम के उदलगुड़ी जिले के कलाइगांव में बुधवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दंपति ने एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वे आर्थिक तंगी और दीर्घकालिक बीमारी के कारण यह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दंपति के दोनों बेटे घर से बाहर थे। बेटे सुबह से ही फोन पर उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसियों से उन्हें जाकर देखने के लिए कहा।
अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने नरेंद्र सैकिया और उनकी पत्नी दमयंती के शव बाथरूम में फंदे से लटके पाए, जबकि फर्श पर कीटनाशक की तीन बोतलें पड़ी थीं।
उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस एक मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए उदलगुड़ी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


