राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलडीएफ के लिए प्रचार किया, विजयन ने समर्थन को सराहा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलडीएफ के लिए प्रचार किया, विजयन ने समर्थन को सराहा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलडीएफ के लिए प्रचार किया, विजयन ने समर्थन को सराहा
Modified Date: April 1, 2026 / 03:11 pm IST
Published Date: April 1, 2026 3:11 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

तिरुवनंतपुरम, एक अप्रैल (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ एलडीएफ के लिए प्रचार करने आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी उपस्थिति देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगी।

विजयन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव को एकजुटता दिखाने और नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव, एकजुटता दिखाने और केरल में एलडीएफ के अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद। आपकी उपस्थिति और समर्थन हमारे धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा करने और जनहितैषी विकल्प को आगे बढ़ाने के हमारे सामूहिक संघर्ष को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ मिलकर, हम केरल के लोगों के लिए एक शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।’’

मंगलवार को पोन्नानी निर्वाचन क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार एम के साकीर के लिए प्रचार करने मलप्पुरम पहुंचे यादव ने भी लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मलप्पुरम के लोगों के प्यार, समर्थन, स्नेह और प्रेम के लिए मैं आभारी हूं।’’

भाषा

गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में