दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी दीपक खत्री को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी दीपक खत्री को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी दीपक खत्री को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया
Modified Date: August 26, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: August 26, 2026 8:44 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम से जुड़े दीपक खत्री को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वकील खत्री के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था, जिसके कारण उसे हवाईअड्डे पर रोककर गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, खत्री पर विभिन्न आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के बीच संपर्क की कड़ी के रूप में काम करने और उनके बीच संदेशों के आदान-प्रदान में मदद करने का संदेह है।

खत्री की गिरफ्तारी इस साल फरवरी में दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में हनुमान मंदिर के पास हुई गोलीबारी की घटना में उसे और उसके सहयोगियों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के बाद हुई है।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना से जुड़ी परिस्थितियों और गैंगस्टरों के बीच संदेशों के आदान-प्रदान में खत्री की कथित भूमिका की जांच की जा रही है।

खत्री के खिलाफ लगाई गई धाराओं के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

भाषा नोमान नोमान सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में