राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 7, 2022 10:33 am IST

बाड़मेर, सात जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा मेगा हाइवे पर गुडा मलानी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर के कारण हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

अधिकारियों के अनुसार, यात्री वाहन एक बारात का हिस्सा था और विवाह स्थल से महज आठ किलोमीटर पहले तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुनमा राम (45), प्रकाश बिश्नोई (28), मनीष बिश्नोई (12), प्रिंस बिश्नोई (5), भागीरथ राम (38), पुनमा राम (48), मांगीलाल (38) और बुधराम (40) के रूप में हुई है।

भाषा

सं पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में