रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से मुलाकात की

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से मुलाकात की

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने हरिवंश से मुलाकात की
Modified Date: April 3, 2026 / 12:39 am IST
Published Date: April 3, 2026 12:39 am IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) रूस की फेडरेशन काउंसिल के प्रथम डिप्टी स्पीकर व्लादिमीर याकुशेव के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से मुलाकात की।

हरिवंश ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और रूस के बीच संसदीय स्तर पर समृद्ध और सार्थक संवाद की परंपरा रही है।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हरिवंश ने याकुशेव की भारत की पहली यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि द्विपक्षीय सहयोग राजनीतिक, रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में लगातार विस्तार कर रहा है।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में