महाराष्ट्र में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की
महाराष्ट्र में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की
छत्रपति संभाजीनगर, दो सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक बर्खास्त पुलिस निरीक्षक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान सुइल नागरगोजे (57) के रूप में हुई है। उसका एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कथित तौर पर बहस करने के बाद परभणी से बीड में पुलिस के वायरलेस विभाग में तबादला कर दिया गया था। उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘वह बीड ज़िले के अंबाजोगाई शहर में एक मकान का निर्माण करा रहे थे और फ़िलहाल किराए के मकान में अकेले रह रहे थे। सोमवार रात उन्हें घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया।’’
पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


