पार्टी के सिद्धांतों में आस्था रखने वालों के लिए शिअद के दरवाजे खुले हैं: सुखबीर बादल
पार्टी के सिद्धांतों में आस्था रखने वालों के लिए शिअद के दरवाजे खुले हैं: सुखबीर बादल
लुधियाना, 26 अप्रैल (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने हाल के दिनों में साथ छोड़कर गए बागियों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं और अगर वे “साफ दिल” से आते हैं एवं शिअद को मजबूत करने के लिए काम करते हैं तो उनका स्वागत है।
वह लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के सिलसिले में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं।
बादल ने कहा कि बागी अकालियों को शिअद में वापस लिया जाएगा बशर्ते वे “साफ दिल से वापस आएं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें तथा इसके सिद्धांतों और दर्शन का पालन करें।”
लुधियाना पश्चिम सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने जहां राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
बादल ने इससे पहले लुधियाना पश्चिम के मतदाताओं से “गैंगस्टर संस्कृति और मादक पदार्थों के खतरे को समाप्त करने” के लिए शिअद का समर्थन करने की अपील की।
शिअद प्रत्याशी परुपकार सिंह घुम्मन के निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “राज्य की जनता कांग्रेस और आप दोनों को आजमा चुकी है। पंजाब में सभी मानकों पर भारी गिरावट आई है और अब स्थिति यह हो गई है कि आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है।”
भाषा
प्रशांत राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: पार्टी के सिद्धांतों में आस्था रखने वालों के लिए शिअद के दरवाजे खुले हैं: सुखबीर बादल

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm