Anganwadi Workers Salary Hike Latest News: बढ़ गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सैलरी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, सरकार ने जारी किया आदेश
बढ़ गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सैलरी, Salary Hike Latest News: Govt Issues Order to Increase Salary of Anganwadi Worker and Helper Before Diwali

Anganwadi Workers Salary Hike Order
चंडीगढ़ः Salary Hike Latest News आंगनबाड़ियों में कार्यरत महिला कार्यकर्ता केवल बच्चों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कई मौकों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चुनाव के दौरान बीएलओ के रूप में उनकी सेवाएं ली जाती है। इसके अलावा जनगणना, पल्स पोलियो अभियान, गर्भवती महिलाओं के देखरेख में उनकी सहयोग ली जाती है, लेकिन इसके एवज में उन्हें कम वेतन मिलता है। वेतन में बढ़ोतरी सहित अन्य सुविधाओं के लिए वे लगातार संघर्ष भी करती नजर आती है। इसी बीच अब हरियाणा सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने की कवायद की है। सरकार ने उन्हें दिवाली का तोहफा देते हुए वेतन में बंपर बढ़ोतरी की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 और सहायिकाओं के मानदेय में 400 रुपये मासिक की बढ़ोतरी की गई है।
Salary Hike Latest News वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक अब 10 वर्ष का अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 14 हजार 750 रुपये, 10 वर्ष से कम अनुभव वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 13 हजार 250 रुपये और सहायक को 7900 रुपये मानदेय दिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नौ अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। राहत की बात यह कि बढ़े मानदेय का लाभ 16 अगस्त से ही मिलेगा।
Read More : राजधानी के इस इलाके में जोरदार धमाका, पुलिसकर्मियों समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
सरकार ने यह भी दावा किया है कि मानदेय बढ़ाने संबंधी आदेश लागू होने के बाद हरियाणा आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को सबसे ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य बन गया है। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने इस फैसले के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नई सरकार में पहला फैसला आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का हुआ है। इससे साबित होता है कि सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Salary Hike Latest News: Govt Issues Order to Increase Salary of Anganwadi Worker and Helper Before Diwali

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm