समांथा रुथ प्रभु ने गर्भवती होने की पुष्टि की, कहा ‘‘मुझे मातृत्व अवकाश लेना होगा’’

समांथा रुथ प्रभु ने गर्भवती होने की पुष्टि की, कहा ‘‘मुझे मातृत्व अवकाश लेना होगा’’

समांथा रुथ प्रभु ने गर्भवती होने की पुष्टि की, कहा ‘‘मुझे मातृत्व अवकाश लेना होगा’’
Modified Date: June 25, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: June 25, 2026 3:15 pm IST

चेन्नई, 25 जून (भाषा) अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने गर्भवती होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह जल्द ही अभिनय से कुछ समय के लिए अवकाश लेंगी।

समांथा ने बुधवार को फिल्म निर्माता नंदिनी रेड्डी की फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सफलता का जश्न मनाया।

पिछले सप्ताह रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से प्रशंसा मिली और इसने दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

समांथा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मा इंटी बंगाराम’ के बाद अपनी स्थिति को देखते हुए मुझे थोड़ा अवकाश लेना होगा। मुझे मातृत्व अवकाश लेना पड़ेगा। इसके बाद मैं अपने प्रशंसकों के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।’’

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि फिल्म के प्रचार कार्यक्रमों के दौरान समांथा गर्भवती नजर आ रही थीं।

अभिनेत्री ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में एक निजी समारोह में शादी की थी।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में