BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Zia ur Rehman Barq: UP सपा सांसद पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग ने 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका

Member of Parliament Zia ur Rehman Barq: संभल से सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी का आरोप, 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

Today News and LIVE Update

Today News and LIVE Update

Dr.Anil Shukla
Published: 20 Dec 2024 | 3:40 pmModified: 20 Dec 2024 | 7:33 pm

संभल: Member of Parliament Zia ur Rehman Barq, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के दीपा सराय मोहल्ले में संभल से लोकसभा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास के बाहर बनी सीढ़ियों को शुक्रवार को बुलडोजर ने गिरा दिया। सीढ़ियों को बुलडोजर से गिराया गया, जिसका वीडियो समाचार चैनलों पीटीआई वीडियो और सोशल मीडिया पर दिखाया गया। पिछले 15 दिनों से संभल के अलग-अलग इलाकों में नालों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। आज भी भारी पुलिस बल की मदद से सांसद के आवास की सीढ़ियां गिरा दी गईं।

इससे पहले बिजली विभाग ने संभल से लोकसभा सदस्य जिया उर रहमान पर बिजली चोरी के आरोप में 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और कथित बिजली चोरी के लिए उनके आवास की बिजली भी काट दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सांसद के खिलाफ बृहस्पतिवार को विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत बिजली चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किये जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

read more:  Sambhal Jama Masjid News : माथे पर तिलक और गले में भगवा गमछा पहन युवक ने की जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सांसद पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

Zia ur Rehman Barq finded Rs 1.91 crore उन्होंने बताया कि उनके पिता ममलूकुर रहमान बर्क पर भी दीपा सराय इलाके में उनके घर पर निरीक्षण के दौरान सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। संभल के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज भी संभल में बिजली जांच अभियान जारी है। बिजली विभाग ने सांसद पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उनके आवास की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है।’’

पुलिस ने बताया कि सांसद के खिलाफ बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 (बिजली की चोरी या बिजली का अनधिकृत उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया। बिजली विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त उपभोक्ता के मीटर की जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया है कि मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की गई है।’’

बिजली विभाग ने इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच बृहस्पतिवार सुबह बर्क के आवास पर निरीक्षण शुरू किया था। बर्क उन लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। संभल के कोट गर्वी इलाके में अदालत के आदेश पर मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में चार स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक (संभल) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया था कि कल सुबह साढ़े सात बजे बिजली विभाग के संतोष त्रिपाठी दीपा सराय में बिजली उपकरणों की जांच कर रहे थे, तभी वह ममलूकुर रहमान बर्क (सांसद के पिता) के घर गए और वहां बिजली उपकरणों की जांच की। इस दौरान ममलूकुर रहमान बर्क ने इंजीनियर वी. के गंगल और अजय कुमार शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, सरकारी काम में बाधा डाली।

read more; बीजेपी विधायक नीना वर्मा ने दो स्कूलों के भवनों की स्वीकृति का मंत्री से पूछा सवाल, कहा- कब तक मिलेगी अनुमति? जानिए विजय शाह ने क्या कहा 

ममलूकुर रहमान बर्क, वसीम, सलमान के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी ने कहा कि बर्क ने इंजीनियर से कहा कि सरकार बदल जाएगी और हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे। इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। बिजली विभाग ने इसका वीडियो भी बनाया है। बिश्नोई ने बताया कि ममलूकुर रहमान बर्क, वसीम, सलमान के खिलाफ नखासा थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सांसद के आवास पर दो-दो किलोवाट के दो कनेक्शन और 10 किलोवाट का सौर पैनल है।

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया बताया कि दो दिन पहले उनके घर पर ‘स्मार्ट मीटर’ लगाए गए थे। पिछले छह महीने में मीटर में शून्य यूनिट खपत दिखाई गई।उन्होंने बताया कि जब परिसर की जांच की गई तो उनके घर पर 16.48 किलोवाट लोड पाया गया। जब उनके दोनों बिजली मीटर लैब में भेजे गए तो एमआरआई जांच में पता चला कि दोनों मीटरों में छेड़छाड़ की गई है।’’

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इंजीनियर अजय शर्मा और वी. के. गंगल ने दावा किया कि सांसद के पिता ने उन्हें धमकाया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उपयोग और उपकरणों के आधार पर आवश्यकता आठ से 10 किलोवाट के बीच होनी चाहिए।’’

सांसद का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील कासिम जमाल ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था, ‘‘निवास में चार किलोवाट के दो कनेक्शन, 10 किलोवाट का सौर पैनल और पांच किलोवाट का जनरेटर है। ‘सेटअप’ में दो ‘एयर कंडीशनर’, 6-7 ‘सीलिंग फैन (छत वाले पंखे)’, एक रेफ्रिजरेटर और लाइट शामिल हैं। बिल बहुत कम है क्योंकि यहां परिवार के केवल चार सदस्य रहते हैं - सांसद, उनकी पत्नी, उनकी मां और उनके पिता।’’

क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Member of Parliament Zia ur Rehman Barq: Accusation of electricity theft against SP MP from Sambhal, fine of Rs 1.91 crore

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm