Sanjay Raut Statement Today: ‘एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया’, ये क्या बोल गए शिवसेना नेता, विवादित बयान हो रहा वायरल

Sanjay Raut Statement Today: उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

Sanjay Raut Statement Today: ‘एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया’, ये क्या बोल गए शिवसेना नेता, विवादित बयान हो रहा वायरल

Sanjay Raut Statement Today/Photo Credit: AI

Modified Date: June 23, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: June 23, 2026 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उद्धव ठाकरे गुट के 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए
  • सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला
  • राउत का बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है

Sanjay Raut Statement Today: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के 6 लोकसभा सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होते ही शिवसेना नेता संजय राउत भड़क गए, उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं।

संजय राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 सांसदों को जन्म दिया है। यह डिलीवरी नंदनवन में हुई। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। राउत (Sanjay Raut Statement Today) ने इसकी तुलना केन्या की एक घटना से करते हुए कहा कि जैसे वहां एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया था, वैसे ही यहां गद्दारों का जन्म हुआ है और अब वे मजे कर रहे हैं। दरअसल, उद्धव गुट के छह बागी सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है, जिससे उद्धव गुट के नेता भड़क गए।

 

 

शिंदे सेना में शामिल होने वाले सांसद

Sanjay Raut Statement Today शिवसेना को छोड़ शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में शिवसेना में में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं। ये सभी सांसद पहले शिवसेना UBT का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.