Sanjay Raut Statement Today: ‘एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया’, ये क्या बोल गए शिवसेना नेता, विवादित बयान हो रहा वायरल
Sanjay Raut Statement Today: उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
Sanjay Raut Statement Today/Photo Credit: AI
- उद्धव ठाकरे गुट के 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए
- सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला
- राउत का बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है
Sanjay Raut Statement Today: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के 6 लोकसभा सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होते ही शिवसेना नेता संजय राउत भड़क गए, उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं।
संजय राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 सांसदों को जन्म दिया है। यह डिलीवरी नंदनवन में हुई। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा। राउत (Sanjay Raut Statement Today) ने इसकी तुलना केन्या की एक घटना से करते हुए कहा कि जैसे वहां एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया था, वैसे ही यहां गद्दारों का जन्म हुआ है और अब वे मजे कर रहे हैं। दरअसल, उद्धव गुट के छह बागी सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है, जिससे उद्धव गुट के नेता भड़क गए।
➡️शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा, 'एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने 6 सांसदों को जन्म दिया है। यह डिलीवरी नंदनवन में हुई।'
➡️जानकारी के लिए आपको बता दें कि नंदनवन शिंदे का सरकारी आवास है, जहां शिंदे के नेतृत्व वाली… pic.twitter.com/j56b9Qo3AR
— IBC24 News (@IBC24News) June 23, 2026
शिंदे सेना में शामिल होने वाले सांसद
Sanjay Raut Statement Today शिवसेना को छोड़ शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में शिवसेना में में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं। ये सभी सांसद पहले शिवसेना UBT का हिस्सा थे।
राऊत साहेब बोलले तसें आज गद्दार मिधेची डिलेव्हरी झाली सहा गद्दार खासदार जन्माला घातले.. 🙏🙏 https://t.co/vcR1ecKbe2
— बाळासाहेबांचा शिवसैनिक गणेश 🚩🚩 (@GaneshD56174762) June 22, 2026
ये भी पढ़ें
- Lucknow Fire Accident: भीषण अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जल्द खुलेगा 15 मौतों का राज… SIT के सदस्य पहुंचे घटनास्थल पर
- Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
- Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: आज इन राशियों को होगा अपार धन लाभ, नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगी सफलता? जानें सभी 12 राशियों का हाल
- Mangal Gochar Rashifal: मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के लिए अगले 42 दिन रहेंगे परीक्षा की घड़ी, बरतनी होगी खास सावधानी
- Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में अब तक इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर कही ये बातें

Facebook


