मेट्रो ट्रेन में फंसी महिला की साड़ी, फिर क्या हुआ स्टेशन में जाने माजरा

Ads

मेट्रो ट्रेन में फंसी महिला की साड़ी, फिर क्या हुआ स्टेशन में जाने माजरा

  •  
  • Publish Date - April 16, 2019 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली मोतीनगर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार ऐसा हादसा हो गया जो मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सारे वादों को दरकिनार कर दिया है। हर वक्त दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन का कहना होता है कि हम ट्रेन की सुरक्षा को लेकर इतने सजग हैं कि अगर कोई चीज दरवाजे पर फस जाएगी तो ट्रेन आगे ही नहीं बढ़ेगी। लेकिन गाजियाबाद की रहने वाली महिला के साथ जो हुआ वह सोचने वाला विषय था।

ये भी पढ़ें –शॉटगन तो कांग्रेस के पहले ही हो चुके, पत्नी ने थामा इस दल का दामन

दरअसल मंगलवार सुबह मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला की साड़ी गेट में फंस गई। और उसके तत्काल बाद ट्रेन का गेट बंद हो गया और ट्रेन चलने लगी। और जैसे जैसे ट्रेन स्पीड पकड़ने लगी महिला साथ ही साथ घिसटती चली गई। इस दौरान लोगों ने चिल्लाकर ट्रेन ऑपरेटर को ट्रेन रोकने के लिए मजबूर किया तब इस महिला की जान बची। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को चोट आई है और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि मेट्रो ट्रेन चाहे कितने भी दावे करे लेकिन इस तरह के हादसे पहले भी चुके हैं। जिसमें बहुत से लोगो की जान जाते जाते बची थी।