Sarkari Naukari Latest News: न लिखित परीक्षा, न इंटरव्यू… 5349 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन
Sarkari Naukari Latest News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
sarkari naukari/ image source: istock
- बिना परीक्षा रेलवे अप्रेंटिस भर्ती
- 5349 पदों पर बड़ा मौका
- 10वीं आईटीआई योग्यता जरूरी
Sarkari Naukari Latest News: नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह 10वीं और आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। भर्ती विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
Railway Recruitment 2025: 21 फरवरी से आवेदन शुरू, 23 मार्च आखिरी तारीख
अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5349 पद भरे जाएंगे, जो विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में विभाजित हैं।
Western Railway Apprentice Recruitment: इन ट्रेडों में सबसे ज्यादा पद
वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में सबसे अधिक सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं। यह भर्ती विशेष रूप से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रेलवे में प्रशिक्षण का अवसर देगी, जिससे भविष्य में स्थायी रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
RRC WR Online Form: योग्यता: 10वीं में 50% और आईटीआई अनिवार्य
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों का 10वीं या आईटीआई का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
आयु सीमा और छूट
अप्रेंटिस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष तथा पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना नोटिफिकेशन में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: केवल मेरिट से चयन
इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। उम्मीदवारों के 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यानी बिना परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर रेलवे अप्रेंटिस बनने का मौका मिलेगा।
Indian Railway Apprentice Jobs: आवेदन शुल्क और छूट
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 12th Feb 2026: बांग्लादेश को मिलेगा नया PM, कड़ी सुरक्षा के बीच में मतदान जारी
- Methi Ke Dane Khane Ke Fayde: बाल झड़ने और त्वचा की समस्या का रामबाण इलाज! मेथी के दानों के फायदे पढ़कर आप रह जाएंगे हैरान
- Share Market Today: आज किस करवट बैठेगा शेयर बाजार? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर टिकी सबकी नजरें, जानिए क्या दे रहे हैं संकेत

Facebook


