दिल्ली में गर्म रहा शनिवार का दिन

दिल्ली में गर्म रहा शनिवार का दिन

दिल्ली में गर्म रहा शनिवार का दिन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 13, 2022 8:57 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन अपेक्षाकृत गर्म रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई थी, हालांकि दिल्ली में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 दर्ज किया गया,जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में