पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद
पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद
पुडुचेरी, 18 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
प्रदेश के गृह मंत्री ए नमसिवायम ने मंगलवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सहायता प्राप्त संस्थानों सहित विद्यालयों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया।
अधिकारियों ने बताया कि पुडुचेरी में निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
भाषा गोला सुमित
गोला

Facebook


