कांठी विस्फोट के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनकी तलाश चल रही है: पश्चिम बंगाल पुलिस

कांठी विस्फोट के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनकी तलाश चल रही है: पश्चिम बंगाल पुलिस

कांठी विस्फोट के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनकी तलाश चल रही है: पश्चिम बंगाल पुलिस
Modified Date: December 4, 2022 / 03:41 pm IST
Published Date: December 4, 2022 3:41 pm IST

कांठी (पश्चिम बंगाल), चार दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में विस्फोट के पीछे जिन लोगों का हाथ हैं, उनकी तलाश चल रही है।

शुक्रवार रात को भूपतिनगर में विस्फोट होने के बाद उत्पन्न तनाव अब भी महसूस किया जा सकता है। इस विस्फोट के कुछ ही घंटे बाद अगले दिन शनिवार को नजदीक के कांठी में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की रैली थी।

एक अधिकारी ने कहा कि इलाके में पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी थी जिसने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

कांठी उपसंभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ कहा, ‘‘ हमने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस घटना की जांच की जा रही है।’’

पुलिस के अनुसार इस विस्फोट में तीन लोगों– राजकुमार मन्ना, देबकुमार मन्ना और बिश्वजीत गायेन की मौत हो गयी एवं कई अन्य घायल हो गये। विस्फोट इतना जबर्दस्त था जिस कच्चे घर में यह हुआ, उसका छप्पर उड़ गया। दावा किया जा रहा है कि राजकुमार मन्ना तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता था।

इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ( एनआईए) से जांच कराने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि जब तृणमूल कार्यकर्ता बम बना रहे थे, तब अकस्मात विस्फोट हो गया।

तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि ये बम अभिषेक बनर्जी की रैली पर हमला करने के लिए बनाये जा रहे थे।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव


लेखक के बारे में