राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र तीन जुलाई से

राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र तीन जुलाई से

राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र तीन जुलाई से
Modified Date: June 13, 2024 / 06:07 pm IST
Published Date: June 13, 2024 6:07 pm IST

जयपुर, 13 जून (भाषा) राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र तीन जुलाई से शुरू होगा। राजभवन से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16 वीं विधानसभा का दूसरा सत्र तीन जुलाई से आहूत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

विधानसभा सूत्रों के अनुसार इस सत्र में प्रदेश का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आठ फरवरी को विधानसभा में लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश किया था।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में