संसद सत्र और कॉजपा के मार्च के आह्वान से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

संसद सत्र और कॉजपा के मार्च के आह्वान से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

संसद सत्र और कॉजपा के मार्च के आह्वान से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
Modified Date: July 19, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: July 19, 2026 5:41 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) संसद के मानसून सत्र और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च से पहले नयी दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, अवरोधक लगाए हैं और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कॉजपा ने प्रस्तावित मार्च के लिए अनुमति नहीं ली है।

पुलिस के मुताबिक, “हम उच्च सुरक्षा क्षेत्र की ओर किसी भी अनधिकृत मार्च को जाने की अनुमति नहीं देंगे।”

पुलिस ने बताया कि संसद सत्र के दौरान एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।

पुलिस के मुताबिक, नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई प्रवेश मार्गों पर अवरोधक लगाए गये हैं, कड़ी निगरानी और चौबीसों घंटे गश्त के साथ उच्च सुरक्षा क्षेत्र में बदल दिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।

सूत्र ने बताया, “नयी दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस चौकियां बनाई गई हैं और रिजर्व बल को तैयार रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी के जरिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है।”

सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर, संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस, शंकर चौक और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए द्रुत कार्य बल (आरएएफ) को भी तैनात किया गया है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में