एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में बुधवार से स्व-गणना की शुरुआत होगी

एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में बुधवार से स्व-गणना की शुरुआत होगी

एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में बुधवार से स्व-गणना की शुरुआत होगी
Modified Date: March 31, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: March 31, 2026 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी)और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्रों से होगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शुरू होगी, और फिर अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों और मंत्रियों तक पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत राष्ट्रीय राजधानी के इन दोनों क्षेत्रों में स्व-गणना एक अप्रैल से मकान सूचीकरण अभियान के साथ शुरू होगा और इस दौरान सभी संरचनाओं, घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। यह सुविधा 15 मई तक जारी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी के अन्य क्षेत्रों में, स्व गणना 1 से 15 मई तक होगी।

भारत की वर्तमान और 16वीं जनगणना में स्व-गणना प्रणाली शुरू की गई है, जिससे लोग जनगणना पोर्टल के माध्यम से जानकारी जमा कर सकते हैं।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में