नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर आनंद विहार और वैशाली स्टेशनों के बीच मंगलवार शाम तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।
डीएमआरसी ने कहा, ‘आनंद विहार और वैशाली के बीच तकनीकी खराबी के कारण शाम 5:21 बजे से ब्लू लाइन पर ट्रेन सेवाएं विलंब से चल रही हैं।’
इससे पहले सोमवार सुबह केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर सिग्नल की खराबी के कारण वॉयलेट लाइन पर भी ट्रेन परिचालन बाधित हुआ था।
भाषा सुमित नरेश
नरेश