एटा में अवैध पशु कटान अभियान पर छापेमारी में सात गिरफ्तार
एटा में अवैध पशु कटान अभियान पर छापेमारी में सात गिरफ्तार
एटा (उप्र), 19 जून (भाषा) एटा जिले के जलेसर कस्बे में पुलिस ने कथित अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस तथा कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने छापेमारी के दौरान कथित तौर पर भारी मात्रा में मांस और उपकरण बरामद किए, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।
अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा बाजार इलाके में एक घर पर छापा मारा और सात लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि बरामद मांस के नमूने जांच के लिए मथुरा की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


