राजस्थान में सात किलो हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

Ads

राजस्थान में सात किलो हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 09:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सीमावर्ती बाड़मेर जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर, उसके पास से लगभग सात किलो हेरोइन जब्त की है।

यहां आज जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार देर रात की गयी कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच के अनुसार यह हेरोइन सीमापार पाकिस्तान से आई थी।

इस मामले में शामिल कुछ लोगों की एटीएस तलाश कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी सुरभि मनीषा

मनीषा