India Pakistan Attack News: पाकिस्तान की नापाक हरकत, फिरोजपुर में एक ही परिवार के कई लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
India Pakistan Attack News: पाकिस्तान की नापाक हरकत, फिरोजपुर में एक ही परिवार के कई लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
India Pakistan Attack News
- पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।
- फिरोजपुर में घर ढहा, कई वाहन जलकर खाक, एक परिवार घायल।
- कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट और सायरन के साथ हाई अलर्ट लागू।
नई दिल्ली: India Pakistan Attack News पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के बाद पाक में खलबली मच गई है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग की है। साथ ही पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर में मिसाइल अटैक किया।
India Pakistan Attack News पाकिस्तान के इस नापाक हरकत से फिरोजपुर के गांव खाई सेमा एक घर गिर गया। साथ ही कुछ गाड़ियों में आग लग गई है। पाकिस्तान के इस हमले में एक परिवार के जख्मी होने की भी खबर है। उस परिवार को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर भारत भी लगातार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे रहा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार देर शाम कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। कुछ स्थानों पर सायरन की आवाजें सुनी गईं। जम्मू में हुए हमलों के बाद ब्लैकआउट लागू किया गया, जिससे स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों की ओर भागे। पुलिस ने लोगों से घर पर रहने और सभी लाइटें बंद करने को कहा है।
#BREAKING: Innocent civilians injured with burn injuries due to Pakistani drones fired by Pakistan Army in Ferozpur, Punjab. Listen to the local police giving details. pic.twitter.com/OrXkZNkNgL
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 9, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू की गई सैन्य कार्रवाई है, जिसका मकसद आतंकवाद और आतंकी ठिकानों को खत्म करना है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Several members of a family were injured in a Pakistani drone attack in Ferozepur

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm