शाह ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी

शाह ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी

शाह ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी
Modified Date: February 28, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: February 28, 2026 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने पर बधाई दी और इसे एक ऐसा क्षण बताया, जो हर नागरिक को अपार गर्व से भर देता है।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर मैं क्षेत्र के प्रत्येक युवा को तथा विशेष रूप से टीम जम्मू-कश्मीर को, जिन्होंने यह इतिहास रचा है, हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा क्षण है, जो हर नागरिक को अपार गर्व से भर देता है और यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर में आये नये बदलाव अब वहां के युवाओं की नयी पहचान बन चुके हैं। शांति, प्रगति और समृद्धि के मंत्र ही नये जम्मू-कश्मीर की प्रेरक शक्ति हैं।’’

जम्मू-कश्मीर ने अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर 67 साल का इंतजार खत्म किया और अपना नाम इतिहास में दर्ज कर दिया।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में