Maruti Car Safety Rating: कितनी सुरक्षित है मारुति सुजुकी की गाड़ियां, क्रैश टेस्ट में उड़ी धज्जियां, खरीदने पहले जानें सेफ्टी रेटिंग
Maruti Suzuki Car Safety Rating: मारुति के पोर्टफोलियो में ऐसी कई कारें है, जिन गाड़ियों का लोहा काफी कमजोर है।
Maruti Car Safety Rating/Image Credit : Maruti Suzuki X Handle
- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से एक है।
- मारुति के पोर्टफोलियो में 17 मॉडल शामिल है।
- मारुति के पोर्टफोलियो में ऐसी कई कारें है, जिन गाड़ियों का लोहा काफी कमजोर है।
Maruti Car Safety Rating: नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से एक है। मारुति के पोर्टफोलियो में 17 मॉडल शामिल है। इसमें हैचबैक, सेडान, SUV और MPV सभी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के पास देश की सबसे सस्ती कार से लेकर कई लग्जरी कार भी मौजूद हैं। (Maruti Car Safety Rating) मारुति की कारों को हाई माइलेज और लो मेंटेनेंस लिए जाना जाता है। यही वजह है कि देश के अंदर इनकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। हालांकि, बात जब सेफ्टी की आती है तब कई मॉडल काफी कमजोर नजर आते हैं।
सामने आई जानकारी के अनुसार, मारुति के पोर्टफोलियो में ऐसी कई कारें है, जिन गाड़ियों का लोहा काफी कमजोर है। इन गाड़ियों को ग्लोबल NCAP ने अपने क्रैश टेस्ट में 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। ये सभी पॉपुलर कार हैं। इतना ही नहीं, इस लिस्ट में शामिल वैगनआर तो देश की नंबर-1 कार है। अगर आप भी मारुति की इन कारों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप भी इनकी सेफ्टी रेटिंग जान लीजिए।
वैगनआर की सेफ्टी रेटिंग
मारुति की सबसे पॉपुलर कार वैगनआर की तो इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। (Maruti Car Safety Rating) इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 19.69 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से सिर्फ 3.40 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है।
अर्टिगा की सेफ्टी रेटिंग
Maruti Car Safety Rating: मारुति की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 23.63 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 19.40 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए है।
एस-प्रेसो की सेफ्टी रेटिंग
अब बात करें मारुति की मिनी SUV कही जाने वाली एस-प्रेसो की तो इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।(Maruti Car Safety Rating) इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 20.03 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से सिर्फ 3.52 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपए है।
इग्निस की सेफ्टी रेटिंग
Maruti Car Safety Rating: बात करें नेक्सा डीलरशिप की एंट्री लेवल इग्निस की तो इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 34 में से 16.48 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से सिर्फ 3.86 पॉइंट मिले। बता दें कि अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपए है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Israel-Iran War Update: इजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री के मारे जाने की खबर, IRGC कमांडर को भी ढेर करने का दावा, जानें कैसे है ताजा हालात?
- Krishak Unnati Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले तोहफा, खातों में पहुंचे इतने लाख रुपए, सीएम साय बोले- अन्नदाताओं के सम्मान-समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध
- Israel US Airstrike News: इजरायल और यूएस ने दिया ईरान को करारा जवाब, हमले में अब तक 51 छात्राओं की मौत, मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहा तनाव

Facebook


