Israel-Iran War Update: ईरान-इजराइल जंग ने बढ़ाई ICC की चिंता! टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में सुरक्षा को लेकर किए ये खास इंतजाम, खिलाड़ी अब ऐसे पहुंचेंगे घर
ईरान-इजराइल जंग ने बढ़ाई ICC की चिंता! टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में सुरक्षा को लेकर किए ये खास इंतजाम, Iran-Israel War Raises ICC's Concerns
नई दिल्लीः Israel-Iran War Update: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट एक बार फिर गंभीर युद्ध संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए मैचों में सुरक्षा बढ़ा दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए उसने एहतियात के तौर पर खास इंतजाम किए हैं। ICC ने बताया कि भारत और श्रीलंका में चल रहे ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर इस हालात का सीधा असर नहीं है। लेकिन कई खिलाड़ी, कोच, मैच अधिकारी और स्टाफ अपने देश लौटने के लिए खाड़ी देशों के एयरपोर्ट, खासकर दुबई से होकर जाते हैं।
Israel-Iran War Update: ICC के प्रवक्ता ने कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ट्रैवल और सुरक्षा टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित और कम परेशानी के साथ अपने घर पहुंच सकें। फैंस से भी कहा गया है कि अगर वे ट्रैवल की प्लानिंग बना रहे हैं, तो पहले सरकारी सलाह और हालात की जानकारी जरूर देखें।
ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह की मौत की खबर
बता दें कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई। यह दावा न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों से हवाले की है। वहीं युद्ध के माहौल को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से कंपनी ने दुबई, दोहा, रियाद और तेल अवीव समेत पूरे मिडिल ईस्ट की अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से रोक दी हैं। इसके अलावा तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को बीच रास्ते से ही भारत लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ओमान बोला- ये हमला अमेरिका और दुनिया के लिए फायदेमंद नहीं
ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा पर दुख जताया है। वे पिछले एक महीने से अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत कराने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चल रही बातचीत इस हिंसा की वजह से फिर से कमजोर पड़ गई है। उनके अनुसार, यह हालात न तो अमेरिका के लिए अच्छे हैं और न ही दुनिया में शांति के लिए। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों को इसका नुकसान होगा। उन्होंने अमेरिका से कहा कि वह इस लड़ाई में और आगे न बढ़े, क्योंकि यह उसकी जंग नहीं है।
यह भी पढ़ेः-
- CM Sai Transferred Dhan Bonus : टिडिंग…टिडिंग…! सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए बोनस की रकम, आपके खाते में भी आया क्या? अब मनेगी अन्नदाताओं की असली होली
- 9 Months Girl Rape Case: दादा की हैवानियत से इंसानियत शर्मसार.. महज 9 महीने की मासूम से किया अनाचार, जानें कहाँ हुई वारदात
- IAS New Posting News Today: सरकार ने फिर किया सीनियर IAS अफसरों का तबादला.. इस अधिकारी को मिला होमगार्ड डिपार्टमेंट का एडिशनल चार्ज
- HPV Vaccination India: पीएम मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, इस रोग से बचाएगा ये फ्री ऑफ कॉस्ट वैक्सीन, पर इसे लगवाना जरूरी क्यों? यहां पढ़ें
- Kejriwal Attack on Congress: केजरीवाल का जोरदार हमला.. पूछा, “मैं जेल गया, क्या राहुल-सोनिया गाँधी जेल गए’.. कांग्रेस बोली, ‘उनका दिमागी संतुलन खराब’
- Govt Public Holiday: हो गया छुट्टी का ऐलान, कल से लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, सरकार ने जारी किया आदेश

Facebook


