शॉटगन तो कांग्रेस के पहले ही हो चुके, पत्नी ने थामा इस दल का दामन

शॉटगन तो कांग्रेस के पहले ही हो चुके, पत्नी ने थामा इस दल का दामन

शॉटगन तो कांग्रेस के पहले ही हो चुके,  पत्नी ने थामा इस दल का दामन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 16, 2019 10:47 am IST

लखनऊ। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा डिंपल यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थामा है।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Lucknow: Shatrughan Sinha&#39;s wife Poonam Sinha joins Samajwadi Party in presence of Dimple Yadav. <a href=”https://t.co/sgFg3C5oRm”>pic.twitter.com/sgFg3C5oRm</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href=”https://twitter.com/ANINewsUP/status/1118091817877065728?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 16, 2019</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

अब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के सपा में शामिल होने से राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। ज्ञात हो कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

ये भी पढ़ें –सुमित्रा महाजन के चुनाव न लड़ने से कांग्रेस में खुशी की लहर, मराठी वोट बैंक में सेंध 

बताया जा रहा है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थीं। ज्ञात हो कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं।


लेखक के बारे में