नांदेड़ में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या; दो संदिग्ध हिरासत में

नांदेड़ में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या; दो संदिग्ध हिरासत में

नांदेड़ में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या; दो संदिग्ध हिरासत में
Modified Date: April 6, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: April 6, 2026 4:54 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में सोमवार तड़के तीन लोगों ने 35 वर्षीय एक शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में यह नांदेड़ में किसी सार्वजनिक जगह पर हुई हत्या की पांचवीं घटना है।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित सोनू कल्याणकर तड़के करीब 5:30 बजे श्रीनगर इलाके में सैर पर निकला था, तभी तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह हत्या जेल में बंद एक कैदी के इशारे पर की गई, जिसका कल्याणकर के साथ विवाद था और जिसने पहले उस पर गोली चलाई थी।

अधिकारी के अनुसार, हमले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाषा पारुल माधव

माधव


लेखक के बारे में