शिवकुमार ने सोनिया, राहुल और प्रियंका से मुलाकात की
शिवकुमार ने सोनिया, राहुल और प्रियंका से मुलाकात की
नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की तथा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिवकुमार ने बीते तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
उन्होंने सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पहुंचकर कांग्रेस के तीनों प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी और इस दौरान शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।
शिवकुमार ने कांग्रेस मुख्यालय, भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यालयों का भी दौरा किया।
उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से शुरू हुई है तथा ये स्थान उनके लिए मंदिर की तरह हैं।
भाषा हक हक सुरेश
सुरेश

Facebook


