Bihar Boat Capsizes News: नाबालिग समेत तीन लोग हुए लापता, इतने लोग जान बचाकर लौटे वापस, जानें क्या हुआ ऐसा?
Bihar Boat Capsizes News: कोसी नदी में 10 लोगों को ले जा रही एक छोटी नाव पलटने 11 वर्षीय लड़की समेत तीन महिलाएं लापता हो गईं।
Bihar Boat Capsizes News/Image Credit: File Image
- बिहार के दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव।
- नाव सवार नाबलिग समेत 3 लोग हुए लापता।
- लापता लोगों की तालश की गई शुरू।
Bihar Boat Capsizes News: दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार सुबह कोसी नदी की एक सहायक धारा में करीब 10 लोगों को ले जा रही एक छोटी नाव पलटने 11 वर्षीय लड़की समेत तीन महिलाएं लापता हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसा सुबह करीब सात बजे जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव के निकट हुआ।
फसल की कटाई के लिए जाते समु हुआ हादसा
बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रभाकर तिवारी ने कहा, ‘‘यात्री निजी नाव से नदी पार करके मूंग की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। (Bihar Boat Capsizes News) तेज धारा के कारण नाव पलट गई। नाव में सवार सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि तीन अन्य लोग धारा में बह गए और अब तक उनका पता नहीं चल सका है।’’
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Bihar Boat Capsizes News: लापता लोगों की पहचान तरवारा गांव की निवासी कंचन देवी, कुबौल गांव की निवासी मीरा कुमारी और 11 वर्षीय एक लड़की के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, दरभंगा नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार चौधरी और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। (Bihar Boat Capsizes News) उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों तथा स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Renault Car Discounts: Renault ने खोला ऑफर्स का खजाना, 80 हजार रुपये तक की सीधी बचत! जानें कैसे उठा सकते हैं इस जबरदस्त डील का फायदा
- Meenakshi Natarajan Nomination Controversy: राष्ट्रपति भवन जाएंगे इतने विधायक.. ब्लॉक से लेकर राजधानी तक में होगा प्रदर्शन, नामांकन रद्द होने के मामले में आर-पार की लड़ाई के मूड में MP के कांग्रेसी
- Account Hacking Warning Sign: आपका अकाउंट आपके हाथ में है या किसी और के कंट्रोल में? ये 2 हैरान कर देने वाले तरीके बताएंगे पूरी सच्चाई

Facebook


