TMC Ke Bagi Sansad List : ममता बनर्जी को बड़ा झटका! यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 टीएमसी सांसद हुए बागी, स्पीकर को सौंपा पत्र

पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC के 19 सांसदों के कथित तौर पर बागी होने की चर्चा ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि इन सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र लोकसभा स्पीकर को सौंपा गया है।

TMC Ke Bagi Sansad List : ममता बनर्जी को बड़ा झटका! यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 टीएमसी सांसद हुए बागी, स्पीकर को सौंपा पत्र

TMC Ke Bagi Sansad List

Modified Date: June 10, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: June 10, 2026 6:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TMC के 19 सांसदों के बागी होने का दावा
  • लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपे जाने की चर्चा
  • ममता बनर्जी के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती

कोलकाता : TMC Ke Bagi Sansad List :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीतिक मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जहाँ विधायकों के बाद अब लोकसभा में भी तृणमूल कांग्रेस के भीतर एक बहुत बड़ी बगावत हो गई है। पार्टी के कुल 28 सांसदों में से 19 सांसदों ने एक होकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है और इन सभी बागी सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र लोकसभा स्पीकर को सौंप दिया गया है।

कौन है 19 बागी सांसद ?

TMC के ये 19 सांसद हुए बागी
काकोली घोष (बारासात)
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
खलीलुर रहमान (जंगीपुर)
यूसुफ पठान (बहरामपुर)
अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
बापी हलदार (मथुरापुर)
सायोनी घोष (जादवपुर)
माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
मिताली बाग (आरामबाग)
दीपक अधिकारी (घाटाल)
कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)
जून मालिया (मेदिनीपुर)
अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
असित कुमार माल (बोलपुर)
शताब्दी रॉय (बीरभूम)
रचना बनर्जी (हुगली)

सयानी घोष का नाम टीएमसी के 20 बागी सांसदों में शामिल

आपकों बता दें की पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। Mamata Banerjee Latest Update कभी ममता बनर्जी के प्रति अपनी गहरी वफादारी दिखाने वाली सयानी घोष का नाम अब टीएमसी के उन 20 बागी सांसदों में शामिल हो गया है, जो लोकसभा में एनडीए (NDA) को समर्थन देने की तैयारी कर रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.