शिवराज चौहान, रमन सिंह ने ट्वीटर पर दी अमित शाह को बधाई

शिवराज चौहान, रमन सिंह ने ट्वीटर पर दी अमित शाह को बधाई

शिवराज चौहान, रमन सिंह ने ट्वीटर पर दी अमित शाह को बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 22, 2017 8:27 am IST

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देने वालों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल रहे। दोनों ने अपने-अपने ट्वीटर हैंडल से अमित शाह को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश ट्वीट किया।

@ChouhanShivraj ने ट्वीट किया-अदभुत सांगठनिक क्षमता से राष्ट्रसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री @AmitShah को जन्मदिन की बधाई। कामना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें। छत्तीसगढ़ के सीएम @drramansingh ने अपने ट्वीटर में लिखा-भाजपा को विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में पहचान दिलाने वाले, ऊर्जस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। 

अमित शाह के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, इन दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और दोनों मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने की तैयारियों को लेकर हाल के दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दौरे भी किए हैं। दोनों प्रदेशों के नेताओं, कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से टारगेट दिए जा चुके हैं, जिनकी समय-समय पर समीक्षा की जानी है।


लेखक के बारे में