नकली पेंट बेचने के मामले में दुकानदार गिरफ्तार

नकली पेंट बेचने के मामले में दुकानदार गिरफ्तार

नकली पेंट बेचने के मामले में दुकानदार गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 21, 2021 7:41 am IST

नोएडा (उप्र), 21 जुलाई (भाषा) नोएडा में पुलिस ने एक नामी कंपनी के नाम से नकली पेंट बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि ‘एशियन पेंट्स’ के एक अधिकारी ने मंगलवार रात थाना सेक्टर 24 पुलिस के पास शिकायत की कि सेक्टर 22 में गर्ग एक्वा सेंटर नामक दुकान चलाने वाला दीपक गर्ग उनकी कंपनी के नाम से नकली पेंट बेच रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और वहां से नकली पेंट के 270 डब्बे बरामद किए।

वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दीपक गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से इस कंपनी के नाम से नकली पेंट बेच रहा था।

भाषा सं मनीषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में