दिल्ली के शकूरपुर में पड़ोसियों के बीच झड़प में दुकानदार की मौत, दो लोग घायल

दिल्ली के शकूरपुर में पड़ोसियों के बीच झड़प में दुकानदार की मौत, दो लोग घायल

दिल्ली के शकूरपुर में पड़ोसियों के बीच झड़प में दुकानदार की मौत, दो लोग घायल
Modified Date: April 5, 2026 / 04:03 pm IST
Published Date: April 5, 2026 4:03 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में एक दुकानदार की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सुभाष प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि चार अप्रैल की रात संजय पार्क में दुकानदार राजकुमार और उसके पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘विवाद के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों पर लाठी, सरिया और चाकुओं से हमला किया।’’

उन्होंने बताया कि हमले में घायल राजकुमार को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में