दिल्ली के शकूरपुर में पड़ोसियों से झड़प में दुकानदार की मौत, दो लोग घायल

दिल्ली के शकूरपुर में पड़ोसियों से झड़प में दुकानदार की मौत, दो लोग घायल

दिल्ली के शकूरपुर में पड़ोसियों से झड़प में दुकानदार की मौत, दो लोग घायल
Modified Date: April 5, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: April 5, 2026 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में दुकानदार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुभाष प्लेस थाने में मामला दर्ज करने के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि चार अप्रैल की रात संजय पार्क में किराना दुकानदार राजकुमार (50) और उसके पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद यह घटना घटी।

उन्होंने कहा, ‘‘झगड़े के दौरान आरोपियों ने लाठियों, सरिया और चाकुओं से पीड़ितों पर हमला किया।’’

पुलिस ने बताया कि राजकुमार को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सुमित गुप्ता (25) और किशन गुप्ता (45) का इलाज किया जा रहा है।

सुमित गुप्ता मृतक का बेटा है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, सुमित उर्फ ​​सुम्मा, आशीष उर्फ ​​आशु और चेतन नाम के तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

भाषा

यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में