अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, मुद्दे से नहीं हटेंगे पीछे- श्री श्री रविशंकर

अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, मुद्दे से नहीं हटेंगे पीछे- श्री श्री रविशंकर

अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, मुद्दे से नहीं हटेंगे पीछे- श्री श्री रविशंकर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 10, 2018 8:03 am IST

जबलपुर। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने एक बार फिर साफ किया है कि वो सांप्रदायिक सौहार्द के साथ आयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं. जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचने पर श्रीश्री ने बयान दिया है 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ ने खोया एक और नगीना,भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे का निधन

  

ये भी पढ़ें- रायपुर में आशीर्वाद आटे की एजेंसी पर रेड, प्लास्टिक मिलावट की शिकायत

यहां आयोजित युवाशक्ति संगम कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों की ही मांग पर वो राममंदिर निर्माण के मुद्दे पर आगे बढ़े हैं और विरोध के डर से वो पीछे हटने वाले नहीं हैं. इस मुद्दे पर दोनों ही धर्मों के लोगों में एकराय बनने लगी है जिसमें मुस्लिम रामजन्म भूमि पर मंदिर बनवाने के पक्ष में जबकि हिंदू, मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने के पक्ष में हैं. श्रीश्री ने कहा कि देश में गुलामी के लंबे दौर के बाद देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रभक्तों को नीची नज़र से देखने की गलत परंपरा बनी हुई है. जबकि अमेरिका में तो लोग छाती ठोंककर खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं. इस दौरान श्रीश्री रविशंकर ने युवाओं को योग के जरिए तनाव से दूर रहने की सलाह भी दी.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में