श्रीपद नाइक ने डीआरडीओ को नई मिसाइल के प्रक्षेपण पर दी बधाई

श्रीपद नाइक ने डीआरडीओ को नई मिसाइल के प्रक्षेपण पर दी बधाई

श्रीपद नाइक ने डीआरडीओ को नई मिसाइल के प्रक्षेपण पर दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: December 24, 2020 11:16 am IST

पणजी, 24 दिसम्बर (भाषा) केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बृहस्पतिवार को जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (एमआरएसएएम) के प्रक्षेपण के लिए बृहस्पतिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी।

भारत ने जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की मिसाइल (एमआरएसएएम) का बुधवार को ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया था।

नाइक ने ट्वीट किया, ‘‘ डीआरडीओ को ओडिशा के तट से कल जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मध्यम रेंज की पहली मिसाइल के प्रक्षेपण के लिए बधाई। ’’

‘भारत डायनामिक्स लिमिटेड’ ने एमआरएसएएम का निर्माण किया है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि भारतीय सेना में इसको शामिल करने से रक्षा बलों की युद्धक क्षमता में और बढ़ोतरी होगी।

भाषा निहारिकाल माधव

माधव


लेखक के बारे में