नोएडा में कैंटर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत
नोएडा में कैंटर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत
नोएडा, 28 जुलाई (भाषा) नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की रात कैंटर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए परथला चौक के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान बिलाल के तौर पर हुयी है और वह खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कैंटर चालक की तलाश और घटना की जांच कर रही है।
भाषा रंजन
रंजन

Facebook


