Ryan ten Doeschate Resigns: वनडे वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका.. असिस्टेंट कोच ने दे दिया इस्तीफा, जान लें क्या है इसकी वजह
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Ryan ten Doeschate Resigns || Image- YouTube RCBIANS Official
- रयान टेन डोशेट ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया।
- परिवार के साथ अधिक समय बिताने की वजह बताई।
- श्रीलंका दौरे से पहले नया सपोर्ट स्टाफ तय होगा।
नई दिल्ली: भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। करीब दो साल तक टीम इंडिया के साथ काम करने के बाद उन्होंने निजी कारणों से पद छोड़ने का फैसला लिया है। (Ryan ten Doeschate Resigns) रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान ही रयान टेन डोशेट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। बोर्ड भी उनके काम से संतुष्ट था और उनका कार्यकाल 2027 तक बढ़ाना चाहता था, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Team India Assistant Coach Quits: बताया, परिवार को देना चाहते हैं समय
बताया जा रहा है कि रयान टेन डोशेट ने लगातार विदेशी दौरों के कारण अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए यह फैसला लिया है। इसी तरह भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद टीम से अलग हो गए हैं। ऐसे में वह श्रीलंका के आगामी टेस्ट दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे।
Team India Coaching Changes: गौतम गंभीर के साथ जुड़े थे
रयान टेन डोशेट जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए थे। इससे पहले दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी काम किया था। (Ryan ten Doeschate Resigns) हालांकि उनके पास कोई स्पेशलिस्ट कोच की जिम्मेदारी नहीं थी, लेकिन वह बल्लेबाजी की तैयारी, फील्डिंग अभ्यास और टीम की स्ट्रेटजी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Team India Assistant Coach Quits: BCCI करेगा नए सपोर्ट स्टाफ का ऐलान
रयान टेन डोशेट के इस्तीफे के बाद अब बीसीसीआई श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ को अंतिम रूप देगा। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि रयान टेन डोशेट अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अपनी भूमिका से भी असंतुष्ट थे। हालांकि उन्होंने ऑफिशियली अपने इस्तीफे की वजह निजी कारणों को ही बताया है।
Ryan ten Doeschate has stepped down as India’s men’s assistant coach following the white-ball tour of England
Cricinfo understands he will return to KKR in a coaching role pic.twitter.com/s2a5cgNdyc
— Cricinfo (@cricinfo) July 28, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े
विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की
20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम
तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

Facebook


