सिक्किम देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श: मुर्मू

सिक्किम देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श: मुर्मू

सिक्किम देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श: मुर्मू
Modified Date: May 16, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: May 16, 2026 10:45 am IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि यह राज्य देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श है।

मुर्मू ने कहा कि सिक्किम के लोग अपनी गर्मजोशी, सादगी और सद्भाव की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं यही कामना करती हूं कि राज्य और यहां के लोग हमेशा समृद्ध होते रहें।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई। अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, सिक्किम देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श है।’’

सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था।

भाषा

खारी अमित

अमित


लेखक के बारे में