Sister Abhaya Murder Case: केरल: 28 साल बाद मिला सिस्टर अभया को इंसाफ, पादरी व नन को आजीवन कारावास
Sister Abhaya Murder Case: केरल: 28 साल बाद मिला सिस्टर अभया को इंसाफ, पादरी व नन को आजीवन कारावास
तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर (भाषा) सीबीआई की एक विशेष अदालत ने केरल के कोट्टयम में 28 साल पहले हुई सिस्टर अभया की हत्या के दोषी पाए गए कैथोलिक पादरी और नन को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Read More News: कल से 7 दिनों तक पूरे देश में रहेगा लॉकडाउन, भारत के पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री ने जारी किया निर्देश
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के सनल कुमार ने कैथोलिक चर्च के फादर थॉमस कोट्टूर और सिस्टर सेफी को सजा सुनाई और दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना भी लगाया।
अदालत ने पादरी एवं नन को सिस्टर अभया की हत्या का मंगलवार को दोषी पाया था। यह मामला 21 वर्षीय अभया की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से संबंधित है। उनका शव 27 मार्च 1992 को सेंट पायस कॉन्वेंट के एक कुएं से मिला था।
Read More News:टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनाश्री के साथ लिए सात फेरे, बंधे शादी के पवित्र बंधन में
पादरी और नन को सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में भी सात-सात साल की सजा सुनाई गई है।
दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
अदालत ने मंगलवार को कहा था कि पदारी और नन के खिलाफ हत्या के आरोप साबित हुए हैं।
Read More: शहपुरा नगर पंचायत के दो कर्मचारियों ने ट्रेन से कटकर कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात
अदालत ने दोनों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 ( हत्या) एवं 201 (सबूतों के साथ छेड़छाड़ करना) के तहत दोषी पाया था।

Facebook


