मवेशियों की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार : नूंह पुलिस

मवेशियों की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार : नूंह पुलिस

मवेशियों की तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार : नूंह पुलिस
Modified Date: March 8, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: March 8, 2026 8:43 pm IST

गुरुग्राम, आठ मार्च (भाषा) नूंह पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए फिरोजपुर झिरका सदर और अकेदा थाना क्षेत्रों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में उसने तीन ट्रक से सात मवेशी और मोटरसाइकिल पर सवार एक आरोपी से लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस जब्त किया है। आरोपियों से कई मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में, फिरोजपुर झिरका थाने को सूचना मिली कि राजस्थान से हरियाणा आ रहे तीन ट्रक मुंबई एक्सप्रेसवे को पार कर रहे हैं, जिनमें मवेशी हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, मिली सूचना के आधार पर बावंधेरी गांव के पास बैरिकेड लगाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने वाहनों से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों में कुल सात गायें थीं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साजिद, सैकुल, अकबर, संजय, ललित कुमार और इरशाद के रूप में हुई है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन और 27,450 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नूह जिले के अकेदा गांव के निवासी यूनुस को प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में